Mini ATM – मिनी एटीएम क्या है और इसका उपयोग कैसे किया जाता है?

Mini ATM Device क्या है?

Mini ATM डिवाइस  छोटासा हैंडहेल्ड पोर्टेबल डिवाइस होता है। इस मशीन के माध्यम से डेबिट कार्ड (एटीएम कार्ड) का उपयोग करके नगद निकासी और बैलेंस इन्क्वायरी जैसे लेनदेन किये जाते है। यह एक पॉकेट कैलकुलेटर साइज का होता है। 

Relipay फिलहाल Morefun MP63 और Mantra AF60S डिवाइस प्रदान करती है, जो लेटेस्ट मॉडल है नए फीचर्स भी ऐड किये गए है। 

इस डिवाइस का उपयोग कैसे करते है?

इस प्रकार के मिनी एटीएम का उपयोग करने के लिए पहले मोबाइल अप्प से कनेक्ट किया जाता है। मोबाइल से कनेक्ट करने के लिए ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाता है। 

Morefun MP63 डिवाइस को इस्तेमाल करने का प्रक्रिया – 

  1. सबसे पहले अपने मोबाइल में Bluetooth Setting से ब्लूटूथ ऑन करें। 
  2. MP63 एटीएम डिवाइस का ब्लूटूथ पहले से चालू रहता है, इसलिए बार बार ब्लूटूथ चालू करने की आवश्यकता नहीं है।
  3. ब्लूटूथ के माध्यम से मोबाइल और एटीएम मशीन को कनेक्ट करें। 
  4. कनेक्ट हो जाने के बाद Relipay App खोले और mATM सेक्शन से ट्रांसक्शन टाइप (बैलेंस इन्क्वायरी या कॅश विथड्रावल) चुने। 
  5. अगले स्क्रीन पर 4 प्रकार के एटीएम सूचि दिखेगी सूचि से MP63 डिवाइस चुने। 
  6. यदि बैलेंस इन्क्वायरी कर रहे है तो केवल ग्राहक का मोबाइल नंबर दर्ज करे और कॅश विथड्रावल के मामले में ग्राहक का मोबाइल नंबर और Amount (राशि) प्रविष्ट करे।
  7. अगले चरण में मोबाइल से एटीएम डिवाइस कनेक्शन सुनिश्चित किया जायेगा।
  8. आगे, एटीएम कार्ड मशीन में डालना होगा। कार्ड डालने के बाद कार्ड का डाटा read किया जायेगा। read करने के बाद कस्टमर को Pin Number (पासवर्ड) डालने को कहा जायेगा। (आप कभी भी अपने ग्राहक पिन ना पूछे।) .
  9. पिन नंबर डालने के बाद अंत में लेनदेन की स्थिति दिखाई जाएगी। 

इस डिवाइस को कहाँ से खरीद सकते है और कैसे एक्टिवेट कर सकते है?

यदि आप किसी और वेबसाइट से खरीद कर Relipay App में इस्तेमाल करना चाहेंगे तो यह संभव नहीं है। क्योंकि, इस मशीन का उपयोग करने से पहले आपके Retailer ID से लिंक करना होता है और एक्टिवेट करना होता है। कंपनी से अप्रूवल मिलने के बाद आपका Mini ATM  इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाता है। 

इस डिवाइस को आप अपने डिस्ट्रीब्यूटर/पार्टनर/सुपर डिस्ट्रीब्यूटर या फिर डायरेक्ट कंपनी से खरीद सकते है। खरीदने के बाद एटीएम मशीन आपके दिए हुए पते पर भेजा जायेगा। 

डायरेक्ट कंपनी से लेने पर कंपनी आपके एटीएम को मशीन एक्टिवेट करती है। अगर आप डिस्ट्रीब्यूटर/पार्टनर या सुपर डिस्ट्रीब्यूटर से खरीदते है, तो आपका एटीएम 5 – 6 दिन में आपके दिए हुए पते पर भेजा जायेगा और 3 वर्किंग डेज के भीतर एक्टिवेट किया जायेगा। 

Relipay का ATM के साथ मुफ्त में मिलने वाले सेवाएं सक्रीय करने के लिए अपने डिस्ट्रीब्यूटर/पार्टनर या सुपर डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क करें। 

रेलीपे का सपोर्ट टीम सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहता है और आपके सभी प्रकार के एक्टिवेशन जल्द से जल्द किये जाते है। 

 

अधिक जानकारी के लिए अपने डिस्ट्रीब्यूटर/पार्टनर या सुपर डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क करें। 

 

NSKMultiServices
1 Comment

Leave a reply

NSK MultiServices - Relipay Training
Logo